BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
11-Jul-2021 03:19 PM
DESK: लखनऊ में आतंकवादी के छिपे होने की सूचना के बाद एटीएस ने काकोरी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान को घेर लिया। आतंकियों के होने की सूचना से इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के घरों को खाली कराया गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एटीएस की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बारूद बरामद किया गया। वही दो संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकियों के पास से दो प्रेशर कुकर बम और अर्धनिर्मित बम और बारूद बरामद किया गया है।
आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। जो अलकायदा के आतंकी हैं। इनका हैंडलर पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा से बताया जा रहा है। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। फिलहाल पकड़े गये आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही एटीएस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी इस ऑपरेशन में शामिल हैं।
आसपास के घरों को खाली कराया गया वही बम स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। इस बीच लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मकान के भीतर भारी विस्फोटक होने की जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन के लिये एनएसजी कमांडो को भी बुलाया गया है। जानकारी मिली कि इन दोनों संदिग्धों के हैंडलर अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई बीजेपी नेता भी आतंकियों के निशाने पर थे। हिरासत में लिये गये दोनों संदिग्ध आतंकियों से फिलहाल पूछताछ जारी है। केंद्रीय एजेंसी के मिले इनपुट के बाद यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।