ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

LTC SCAM : RJD विधायक अनिल सहनी की सजा पर सुनवाई आज, दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला

LTC SCAM : RJD विधायक अनिल सहनी की सजा पर सुनवाई आज, दिल्ली की कोर्ट सुनाएगी फैसला

03-Sep-2022 12:41 PM

DELHI : LTC घोटाले में दोषी करार दिए गए पूर्व राज्यसभा सांसद और आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सजा की अवधि पर आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। बीते 29 अगस्त को कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए अनिल सहनी समेत तीन लोगों को दोषी ठहराया था। 31 अगस्त को सजा की अवधि के मामले पर सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सुनाया जाना है।


दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल आज कोर्ट का फैसला सुनाएंगे। बीते 29 अगस्त को कोर्ट ने अवकाश एवं यात्रा भत्ता घोटाले में आरजेडी विधायक अनिल सहनी, एयर इंडिया के तत्कालीन सुपरिटेंडेंट एनएस नायर और अरविंद तिवारी को दोषी करार दिया था। 31 अगस्त को सजा की अवधि पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।


पूरा मामला यात्रा और महंगाई भत्ते की धोखाधड़ी से भुगतान का दावा करने से जुड़ा है। आरजेडी विधायक अनिल सहनी पर आरोप है कि राज्यसभा सांसद रहते हुए बिना कोई यात्रा किए उन्होंने भुगतान के लिए जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास उपलब्ध कराये थे। इसके जरिए अनिल सहनी ने राज्यसभा के साथ 23.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।


बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 31 अक्टूबर 2013 को अनिल सहनी एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।मामला दर्ज होने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की थी। 29 अगस्त को मामले पर सुनवाई करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत ने अनिल सहनी और दो अन्य लोगों को दोषी करार दिया। बता दें कि अनिल सहनी साल 2010 से 2018 तक जेडीयू से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद 2020 में आरजेडी की टिकट पर कुरहनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।