LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
04-Nov-2022 05:45 PM
MUZAFFARPUR : बिहार विधानसभा सचिवालय क तरफ से अधिसूचना जारी कर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधायक रहे डॉ अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इनके ऊपर यह कार्रवाई एलटीसी घोटाला में तीन साल की सजा होने के बाद की गई है। इसके बाद अब इस पुरे मामले को आज यानि शुक्रवार को अनिल सहनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित इस पुरे मामले को गलत ठहराया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में निवर्तमान कुढ़नी विधायक डॉ अनिल सहनी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा की एलटीसी घोटाला का हमने आवाज़ उठाया तो हमें ही सीबीआई ने फंसाकर निचली अदालत से फैसला करवा दिया। जबकि जिस मामले को हाई कोर्ट ने निलंबित कर दिया है तो यदि सजा देना भी है तो इसमें हाई कोर्ट को फैसला देना चाहिए।
इसके आगे डॉ सहनी कहा कि अबसे पहले सीबीआई कांग्रेस का तोता हुआ करती थी, अब भाजपा जबसे सरकार में आई है तबसे यह इसका तोता बन बैठी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि एलटीसी घोटाले का एक रुपया उनके खाते में नहीं आया है। इसके इतर मैंने भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठाया, लेकिन इस सरकार में जो भी भ्र्ष्टाचार को लेकर मुखर हुआ या विरोध किया है उसपर कार्रवाई करवाई गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं इन सब चीज़ों से डरने वाला नहीं हूं मैं अभी भी भ्र्ष्टाचार को लेकर मुखर रहूँगा और इसका विरोध करता रहूँगा।