NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश
20-May-2024 12:15 PM
By First Bihar
BANKA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे यह मालूम नहीं चलता है कि उसकी तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं, वह किस हद तक जायज हैं। कभी-कभी लोग अपने इश्क को पाने के लिए खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला बिहार के बांका से सामने आया है। जहां लव ट्राएंगल में एक मुखिया ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसका शव मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के पास फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बांका में अवैध संबंध और लव ट्राएंगल में किराना दुकान चलाने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टाउन थाना इलाके के महेशाडीह निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। उसका शव प्रसिद्ध मंदार पर्वत स्थित सीता कुंड के पास रविवार को बरामद किया गया। पुलिस ने सुनील की रिश्ते की भाभी सह प्रेमिका रूबी देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जो आशा कार्यकर्ता है।
बताया जा रहा है कि रूबी का सुनील के चचेरे भाई और स्थानीय मुखिया श्रीकांत मंडल से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील, रूबी और श्रीकांत के अवैध संबंध से जुड़ा ऑडियो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी के चलते उसकी गला दबाकर और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे मंदार पर्वत पर फेंक दिया गया।
उधर, मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सुनील की प्रेमिका रूबी देवी और मुखिया श्रीकांत मंडल सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी श्रीकांत दिल्ली में रहता है। उसी ने सुनील की हत्या की साजिश रची थी। वारदात वाले दिन रूबी सुनील को मंदार पर्वत लेकर गई थी। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वहीं तीनों ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी और उसका मोबाइल भलजोर में फेंक दिया। इसके बाद एक आरोपी भलजोर से देवघर चला गया और दूसरा रूबी के साथ गांव लौट आया।