बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Feb-2020 08:04 AM
KAIMUR: बहन का अपने प्रेमी से लव मैरेज करना एक भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने सरेआम बहन को गोली मार दी. प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपनी बहन और उसकी बेटी को गोली मार दी. इस हादसे में भांजी की मौत हो गई वहीं बहन को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है.
घटना भभुआ के चैनपुर की है. संतोष देवी नाम की महिला ने चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के रहने वाले बिरजू कुशवाहा से लव मैरेज की थी. उसकी 1 साल की बेटी सूफी थी. प्रेमी से शादी रचाने से नाराज भाई ने ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही बहन और भांजी को गोली मार दी. घटना में भांजी की मौत हो गई जबकि महिला सदर अस्पताल से गंभीर हालत में बीएचयू रेफर कर दी गई है. महिला चैनपुर में ब्यूटी पार्लर चलाती है. देर शाम ऑटो में सवार होकर वो अपने गांव जाने के लिए अवखरा उतरी. वहां उतरने के बाद पैदल ही अपने गांव के लिए गोद में बच्ची को लेकर जा रही थी, तभी भाई ने बहन और उसकी 1 साल की मासूम बच्ची के सीने में गोली मार दी. बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
संतोषी देवी की शादी 2 साल पहले उसके घर वालों ने मोहनिया में की थी. शादी के बाद उसने अपने पति से तलाक ले लिया. जिसके बाद गांव के ही बिरजू कुशवाहा से उसका अफेयर हो गया और उसने शादी भी रचा ली. शादी के बाद से मायके वाले उससे नाराज थे. घायल महिला संतोषी देवी ने अपने भाई चक्रसेन यादव पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.