Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Oct-2021 03:26 PM
CHAPRA: सारण के मढ़ौरा में कैश वैन से 40 लाख रुपए लूट मामले की पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी मामले में नया मोड़ सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी सोनू के घर में छापेमारी कर 6 लाख रुपये बरामद किया। वही इस दौरान आरोपी के पिता चंदेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। यह सदमा सोनू की मां और बहन बर्दाश्त नहीं कर पाईं और एक साथ दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के खारदरा की है।
पुलिस ने लूट मामले में सोनू पांडेय के घर से छह लाख रुपये बरामद किया था। हालांकि छापेमारी के दौरान सोनू पांडेय की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी सोनू अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर सोनू की मां और बहन ने सदमे में आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी की बहन रुपा कुमारी का लिखा सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतका रुपा कुमार ने यह लिखा है कि पुलिसवाले यह बात नहीं समझेंगे क्योंकि कानून सिर्फ पैसे वालों की बात सुनती हैं। मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा और बेटी भविष्य में कुछ अच्छा काम करें लेकिन अफसोस कि उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। हम लोग गरीब जरूर हैं लेकिन गलत नहीं है और मेरे पापा हमेशा से हम सबको एक ही बात समझाते हैं कि बेटा मर जाना मगर कभी गलती नहीं करना। मेरे पापा बहुत बदनसीब हैं मेरे पापा का सपना पूरा ना हो सका। सोनू को हम समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना इसमें मेरे माता पिता और परिवार का दोष नहीं है। इसलिए कृपया मेरे बाकी के परिवार को कष्ट ना पहुंचाया जाए।
लूट मामले के आरोपी सोनू की मां और बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने पर मढ़ौरा एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी ली। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सदमे में आकर मां और बेटी ने यह कदम उठाया जिसे सुनकर इलाके के लोग भी सकते में है। वही पुलिस चालीस लाख लूट मामले की जांच में जुटी है। आरोपी सोनू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।