BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
26-Apr-2024 06:14 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। बिहार की 5 लोकसभा सीटें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इन सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बाद 50 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गया।
भागलपुर और किशनगंज में 12-12 प्रत्याशी, बांका में 10, कटिहार में 9 और पूर्णिया में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। किशनगंज में एनडीए से मुजाहिद आलम और महागठबंधन से मोहम्मद जावेद प्रत्याशी हैं। तो वही कटिहार में एनडीए से दुलालचंद गोस्वामी और महागठबंधन से तारिक अनवर, वही पूर्णिया में एनडीए से सतोष कुशवाहा और महागठबंधन से बीमा भारती एवं निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव के बीच त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिली। वही भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल और महागठबंधन से अजीत शर्मा जबकि बांका में एनडीए से गिरिधारी यादव और महागठबंधन से जय प्रकाश नारायण यादव का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया है।
बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम 5 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 53.03% वोटिंग हुई। किशनगंज में 56.12%, कटिहार में 55.54%, पूर्णिया में 55.14%, भागलपुर में 47.26% और बांका में 49.5% वोटिंग हुई।
जबकि शाम 3 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर औसत 44.24 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज में दोपहर तीन बजे तक 45.58 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि कटिहार में तीन बजे तक 46.76 प्रतिशत, पूर्णिया में 3 बजे तक 46.78 फीसदी, भागलपुर में 39.49 फीसदी और बांका लोकसभा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक 42.89 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक औसत 44.24 फीसदी वोटिंग हुई है।
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हुआ। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हुई।