Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
01-Feb-2023 11:39 AM
By First Bihar
PATNA : देश में आज आम बजट पेश हो रहा है। देश के वित् मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश कर रही हैं। वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा यह कहकर अपना बजट भाषण शुरू किया है। इस आम बजट का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ रहा है। इस बीच इस आम बजट को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया निकल कर सामने आयी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार को इस आम बजट से कोई भी उम्मीद नहीं है। भाजपा के लोगों ने शुरू से ही बिहारियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने राज्य और देश वासियों से कई वादे किए , लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया। इसलिए अब किसी को भी बजट से कोई उम्मीद नहीं रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि, इससे पहले जब देश का बजट पेश किया जाता था तो सभी लोगों का ध्यान रखा जाता था, अब जो बजट पेश किया जा रहा है उसमें किसी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे पहले रेल बजट अलग होता था तो लोग बड़ी उम्मीद के साथ इसे देखते थे, लेकिन अब तो बजट को छोटा किया जा रहा है। पहले सरकार काफी बारीकी से लोगों को अपनी कार्य योजना के बारें में बताती थी। लेकिन, वतर्मान में महंगाई, बेरोजगारी बेतहासा बढ़ गई है। इसलिए अब देखना है कि, उसे रोकने में सरकार कैसे आम लोगों की मदद करेगी।
तेजस्वी ने कहा कि, इससे पहले केंद्र सरकार राज्यों को विशेष रूप से सहायता करती थी। अब वह सहायता साल दर साल कम होती जा रही है। बिहार सरकार की सभी योजनाओं में केंद्र सरकार के पैसे को खर्च कर रही है मगर राज्य के ऊपर केंद्र के द्वारा अधिक भार बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ 8 सालों में कई तरह के वादे किए हैं मगर कितना वह पूरा हुआ है यह जनता भी जानती है।