ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को दी शहीद किसानों की लिस्ट, मुआवज़े की मांग की

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को दी शहीद किसानों की लिस्ट, मुआवज़े की मांग की

07-Dec-2021 01:05 PM

DELHI : संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आज लोकसभा में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा देने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि हमारे पास मारे गए किसानों के आंकड़े हैं. हम चाहते हैं कि सरकार किसानों के परिवार वालों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए.


राहुल गांधी ने कहा, मैं ये लिस्ट हाउस में टेबल करता हूं. राहुल ने कहा, किसानों ने 12 महीने तक दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन किया. इसमें से 700 किसानों ने खुद का बलिदान दिया. हम उन किसानों को न्याय दिलाना चाहते हैं. इस के साथ साथ किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करना चाहते हैं. 


राहुल गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन में लगभग 700 किसान शहीद हुए, प्रधानमंत्री ने देश और किसानों से माफी मांगी. 30 नवंबर को कृषि मंत्री से सवाल पूछा गया था कि किसान आंदोलन में कितने किसान शहीद हुए. कृषि मंत्री ने कहा कि उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है.


राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने माफी मांगी है और जो आपकी सरकार कह रही है कोई मरा नहीं है. या आपके पास किसानों के नाम नहीं है. तो ये डेटा मैं आपको देना चाहता हूं. राहुल गांधी ने कहा, मैं चाहता हूं इन किसानों को उनका हक मिले. उनके परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए. 


राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया था- सत्याग्रही शहीद किसानों के नाम पर मुआवज़ा ना देना, नौकरी ना देना और अन्नदाताओं के ख़िलाफ़ पुलिस केस वापस ना लेना बहुत बड़ी ग़लतियाँ होंगी। आख़िर PM कितनी बार माफ़ी माँगेंगे?