ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / रात 12 बजे लोकसभा से पास हुआ सिटीजन अमेंडमेंट बिल, शाह ने विरोधियों...

रात 12 बजे लोकसभा से पास हुआ सिटीजन अमेंडमेंट बिल, शाह ने विरोधियों को फिर दी मात

10-Dec-2019 12:05 AM

DELHI : मोदी सरकार की तरफ से लोकसभा में पेश किया गया सिटीजन अमेंडमेंट बिल पास हो गया है। लगभग 8 घंटे सदन में चर्चा के बाद सिटिजन अमेंडमेंट बिल रात के 12 बजे लोकसभा से पास हुआ। लंबी बहस के बाद बिल के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधियों के तमाम आरोपों का जवाब देते हुए जोरदार पलटवार किया। लंबी बहस के बाद लोकसभा में दिल पर मत विभाजन कराया गया जिसमें सिटिजन अमेंडमेंट बिल के समर्थन में 311 वोट और विरोध में 80 मत पड़े।

लोकसभा में बिल पर चर्चा के बाद जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक कहा कि देश के अंदर एनआरसी लागू होकर रहेगी। एनआरसी लागू करना हमारे घोषणापत्र का हिस्सा रहा है और केंद्र सरकार का मानना है कि देश के अंदर एक भी घुसपैठिया नहीं रहना चाहिए। अमित शाह ने साफ कहा कि उन्हें मुसलमानों से कोई नफरत नहीं है लेकिन एनआरसी के मुद्दे पर जो लोग भी राजनीति कर रहे हैं वह देश का भला नहीं सोच रहे। अमित शाह ने कहा कि 371 को लेकर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को पूर्ण आश्वासन देना चाहते हैं। शाह ने कहा कि 371 को छेड़ने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। अमित शाह ने यह भी कह दिया कि भारत कभी भी रोहिंग्या को स्वीकार नहीं करेगा।