ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

विपक्ष पर PM का करारा वार, कहा- न्यू इंडिया के विजन से चल रही सरकार..आपकी सोच से चलते तो नहीं होता विकास

06-Feb-2020 12:52 PM

DELHI: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया. पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश को दिशा देने वाला है साथ ही लोगों में विश्वास पैदा करने वाला भी है. सरकार के कामों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला.


पीएम मोदी ने कहा कि हमसे सवाल पूछा जाता है कि सरकार को काम करने की क्या जल्दी है. पीएम ने कहा कि मोदी सरकार न्यू इंडिया के विजन पर काम कर रही है. अगर पुराने तरीकों से सरकार चलती तो देश का विकास नहीं होता. पीएम मोदी ने कहा कि ये न्यू इंडिया का रास्ता है. पुराने रास्ते पर सरकार चलती तो जम्मू-कश्मीर के लोगों को धारा 370 से मुक्ति नहीं मिलती, राम मंदिर पर फैसला नहीं आता, तीन तलाक खत्म नहीं होता.


पीएम मोदी ने कहा कि दुर्गम और हारे हुए लोग पुराने रास्ते पर चलते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार तेज गति से आगे बढ़ने के प्रयास में है, लोगों ने सरकार बदली है अब सरोकार बदलने की अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है.