ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, सोनिया गांधी ने कहा- इसे तुरंत...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, सोनिया गांधी ने कहा- इसे तुरंत लागू किया जाए

20-Sep-2023 02:42 PM

By First Bihar

DESK: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर चर्चा जारी है। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पहले बिल के बारे में बताया। जिसके बाद कांग्रेस की तरह से सोनिया गांधी ने अपनी बातें रखी। महिला आरक्षण बिल का सोनिया गांधी ने समर्थन किया। कहा कि मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में खड़ी हूं। 


सोनिया गांधी ने कहा कि इस बिल की बात कभी इंदिरा गांधी जी ने की थी। मेरे पति राजीव गांधी इस बिल को लेकर आए थे। हम इस बिल के साथ हैं लेकिन केंद्र सरकार ये बताये कि इसे कब तक वे लागू करेंगे। इसे तुरंत अमल में लाना चाहिए। इसे लागू करने में देरी होगी तो  महिलाओं के साथ नाइंसाफी होगी। 


सोनिया गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में SC-ST और OBC महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। हम स्थानीय निकायों से लेकर हर जगह महिलाओं की भागीदारी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना अभी भी अधूरा है जब तक यह बिल पास नहीं होगा तब तक उनका पूरा नहीं होगा। इसलिए महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद ही राजीव गांधी जी का सपना भी पूरा होगा।  


सोनिया गांधी ने आगे कहा कि 13 साल से महिलाएं राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं। अभी उनसे और इंतजार करने को कहा जा रहा है। 2 साल, 4 साल, 6 साल और कितने साल ये इंतजार करेंगी। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण बिल को तुरंत पास किया जाए लेकिन जातिगत जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था भी की जाए।