Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
07-Feb-2024 02:25 PM
By First Bihar
DESK : संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया था, जिसके अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजराज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव जवाब दे रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने बीते 5 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उसके बाद अब वापस ने उन्होंने कांग्रेस पर अपना तल्ख़ रूप दिखाया है।
पीएम मोदी ने कहा है कि - जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्रा का गला घोंट दिया था। जिसने लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आई सरकारों को बर्खास्त कर दिया था, जिस कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था। जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी। जो कांग्रेस देश को तोड़ने के नरेटिव गढ़ने का शौक पैदा हुआ था। अब उत्तर और दक्षिण को तोड़ने के लिए बयान दिए जा रहे हैं। ये कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही ह।
पीएम ने कहा कि- आप भाषा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। जिसने नॉर्थ ईस्ट को हमला, हिंसा में ढकेल दिया। जिसने नक्सलवाद के लिए देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया। देश की जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी। देश की सेना का आधुनिकीकरण रोक दिया। आज हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रहे हैं। जिसने आजादी के बाद से ही कंफ्यूज रही।
इसके आगे उन्होंने कहा कि - इस बार कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। कांग्रेस पार्टी सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच पुरानी हो गई है तो उन्होंने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर दिया है देखते ही देखते इतना बड़ा दल, इतने दिनों तक राज करने वाला दल, ऐसी गिरावट। हमारी आपके प्रति संवेदनाएं हैं, लेकिन डॉक्टर क्या करेगा, जब मरीज खुद... आगे क्या बोलूं... खड़गे जी को चौके-छक्के मारने पर मजा आ रहा था. उन्होंने एनडीए को 400 सीटों को आशीर्वाद दिया. उनका आशीर्वाद सिर आंखों पर।