Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
31-May-2024 02:44 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि बीजेपी की 400 सीटें जीतने की बात हवाहवाई साबित होगी और केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से देश के लोग नाखुश हैं और जनता नरेंद्र मोदी की लीडरशिप को स्वीकार नहीं करना चाहती है और यही नतीजे सामने आने वाले हैं। खरगे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी ने काम किया है। साथ ही साथ संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा भी लोगों की जेहन में है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई को लेकर खासे परेशान हैं, यही वजह है कि अब वह इंडी गठबंधन की सरकार चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन बहुमत के आंकड़े 272 से ज्यादा सीटें लाने वाली है और मोदी सरकार फिर से रिपीट नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में कुछ सीटें पा सकती है लेकिन तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन में शामिल दलों के कारण बीजेपी के अधिक सीटें मिल रही हैं। लोगों को समझ में आ गया है कि बीजेपी किस तरह से आरक्षण को खत्म कर रही है।