Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
07-Jan-2024 03:17 PM
By First Bihar
PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के बड़े चेहरे का बिहार दौरा होने जा रहा है। ऐसे में अब जो जानकारी निकल कर सामने आयी है। उसके मुताबिक केंद्र सरकार की मंत्री और रायबरेली सांसद स्मृति ईरानी 10 जनवरी को पहुंचेंगी।
दरअसल, पटना में भजपा के मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम तय किया गया है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी शामिल होगा। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से इसलिए करवाया जाता है ताकि पार्टी के नेता तय तय करें की चुनाव से पहले उन्हें मीडिया के सामने अपनी कौन ही बातों को रखना है और कैसे मीडिया से अपना रिश्ता मजबूत कर लोकहित की बातों को पहुँचाया जा सकता है। पार्टी के नेता को मीडिया से कैसे रूबरू होना है। इन तमाम चीज़ों की बारीकियों से जानकारी दी जाती है।
इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को कैसे प्रभावशाली तरीके से लोगों के बीच पेश करना है और भाजपा से कैसे आम लोगों को जोड़ना है इसे लेकर इस कार्यशाला में अहम सुझाव दिया जाता है। ऐसे में भाजपा नेताओ के साथ स्मृति ईरानी इन तमाम मुद्दों पर बातचीत कर कुछ अहम सुझाव दे सकती हैं। ऐसे में इनका यह कार्यक्रम काफी अहम बताया जा रहा है।
वहीं , भाजपा सूत्रों के अनुसार इसीमहीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक छोटी की सभा भी करेंगे। यह सभा बेतिया के रमना मैदान में होगा। इसके आलावा वो अगले महीने तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के लिए बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार भाजपा ने बनाई है। इसी क्रम में पीएम 13 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सुगौली में इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
उधर, वहीं अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी और फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं। वहीं जेपी नड्डा भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है। इन सबके बीच अब स्मृति ईरानी के आने की खबर भी लोकसभा के चुनावी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।