बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
16-Mar-2024 12:28 PM
By First Bihar
RANCHI: भारत निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इसी बीच झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य को देखते हुए विभिन्न दलों के नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर कांग्रेस को चुनाव से पहले करीब करीब हर राज्य में झटके मिल रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं और अब झारखंड में भी कांग्रेस को एक और झटका लगा है।
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिरसा उरांव अपने सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। इसको लेकर बीजेपी ने हरमू मैदान रांची में समारोह का आयोजन किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी समेत अन्य नेता शामिल होंगे।