पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
04-Mar-2024 06:09 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सभी राज्यों में झटके पर झटके मिल रहे हैं। यूपी और महाराष्ट्र के अलावे कई राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। अब पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर के पार्टी छोड़ने का एलान करने के बाद विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि ये दोनों नेता मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
अंबरीश डेर के बाद कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने भी सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि अर्जुन मोढवाडिया आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले गुजरात विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर अर्जुन मोढवाडिया ने आपत्ति जताई थी और शीर्ष नेतृत्व को नसीहत भी दी थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें शुरू हो गई थी हालांकि उस वक्त उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया था।