पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
22-Mar-2024 03:29 PM
By First Bihar
PATNA: पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया काफी तेज हो गई हैं। एनडीए और इंडी गठबंधन में शामिल दल अपने अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में जुटे हुए हैं। कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी हो चुकी है। खबर है कि लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या भी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। चर्चा है कि रोहिणी सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।
सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की खबरों के बीच रोहिणी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा कि, “जन्म दिया जिस माता-पिता ने मेरा रोम- म उनका कर्जदार है भगवान से भी बड़ा दर्जा 'उनका' मैं तो सिर्फ उनका विस्तार हूँ. पितृ देवो भव: मातृ देवो भवः”। रोहिणी ने इस पोस्ट के साथ लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का एक प्यारा सा फोटो भी शेयर किया है।
बता दें कि रोहिणी आचार्या सिंगापुर में अपने पति के साथ रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए बिहार की सियासत पर नजर रखती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके पोस्ट आते रहते हैं। रोहिणी ने ही अपनी किडनी देकर पिता लालू प्रसाद को नया जीवन देने का काम किया है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट से और रोहिणी सारण संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं।
रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बीजेपी ने हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू यादव ऐसे नेता हैं जो टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। लालू यादव तो अब अपनी बेटी तक को नहीं छोड़े तो बाकी के बारे में क्या कहा जा सकता है। लालू यादव पहले अपनी बेटी से किडनी लिए उसके बाद जाकर रोहणी को टिकट दिया। यही है लालू यादव का परिचय, वो टिकट बचने में माहिर हैं और उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई होगा।