Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
09-Aug-2023 02:34 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के तरफ से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्याय सम्राट चौधरी के तरफ से जारी इस लिस्ट में पार्टी के कुछ पुराने नेताओं की छुट्टी की गई है तो कुछ नए चेहरे को काफी तरहजी दी गई है। भाजपा की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है उसमें गुरु प्रकाश पासवान, मिथिलेश तिवारी और शीला प्रजापति जैसे नेताओं को विशेष जगह दी गई।
बिहार बीजेपी की तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है उसकी मुताबिक 12, प्रदेश उपाध्यक्ष,6 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश मंत्री के अलावा एक मुख्यालय प्रभारी,दो सह प्रभारी,दो कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री की सूची जारी की गई है।
भाजपा के तरफ से जो लिस्ट जारी की गई है उसके मुताबिक सिद्धार्थ शंभू, भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, राज भूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, ललन मंडल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वही नंदलाल चौहान, प्रियंवदा केसरी, सरोज झा संतोष रंजन, गुरु प्रकाश पासवान, रत्नेश कुमार कुशवाहा, त्रिविक्रम सिंह, संजय गुप्ता, रीता शर्मा, स्वदेश यादव अनिल कुमार ठाकुर, अमित दांगी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इधर अरविंद शर्मा को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही दिलीप मिश्रा और जितेंद्र कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया। जबकि राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह कोषा कोषा अध्यक्ष नितिन अभिषेक को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने बिहार कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय को बनाया है। डॉक्टर सुग्रीव और ज्ञान प्रकाश ओझा को शाह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। यह लिस्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के तरफ से जारी किया गया।
