ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक, जल्द जारी होगी...

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

24-Feb-2024 10:17 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा नजदीक आने के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में शनिवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी।


इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के प्रभारी बनाए गए पार्टी नेताओं के साथ चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की और पार्टी नेताओं को जरूरी निर्देश दिए। बाद में जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ एक अलग बैठक की।


बीजेपी देश के सबसे बड़े राज्य में अपनी सीटें बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी का खासकर उन सीटों पर विशेष फोकस है, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और मायावती की बसपा के हाथ मिलाने पर उसे हार हार का सामना करना पड़ा था। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और उसके बाद बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।