ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई आरजेडी, मुंगेर में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का...

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई आरजेडी, मुंगेर में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का हुआ आयोजन

11-Jan-2024 04:33 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से सभी जिलों में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 11 जनवरी को मुंगेर के नगर भवन में कार्यकर्ता-संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। 


मुंगेर के आरजेडी जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए सम्मेलन का मंच संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव ने किया।इस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक समेत बिहार सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायिका रेखा पासवान, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पीके चौधरी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष भारती, तारापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरूण कुमार साह, मुंगेर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबीता भारती समेत मुंगेर राजद के अन्य नेता, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।