गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Dec-2023 06:01 PM
By First Bihar
VAISHALI: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोजपा (रामविलास) भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद में में जुट गई है।
इसी कड़ी में 11 दिसंबर को मीनापुर विधानसभा के गोरियामा एवं नंदना पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने पार्टी के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार से बताया और सभी लोगों से लोजपा (रामविलास) से और उसकी विचारधारा से जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष ने एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने को कहा। इस अवसर पर संजय सिंह, उमाशंकर सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्याम पासवान, विनोद राम और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।