सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
14-Jun-2024 08:35 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। लेकिन, इस बार की सरकार में भाजपा अकेले बहुमत लाने से काफी पीछे रह गई है। लिहाजा उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ भाजपा के सहयोगियों की ताकत बढ़ी है, लिहाजा अब वह अपने संगठन को मजबूती देखने के लिए बैठकों का दौर शुरू करने जा रही है।
दरअसल, जेडीयू के तरफ से आगामी 29 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनें राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह और राज्यमंत्री बनें रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस मीटिंग की अध्यक्षता खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार करेंगे।
बताया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जो काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान चुनाव परिणाम पर मंथन, आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। जदयू कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास कर सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने और एनडीए में मजबूत घटक दल के रूप में सामने आने के बाद जदयू बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकता है।
उधर, लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 16 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए में जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में थी जिसमें 12 सीटों पर पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है। गठबंधन के अंदर यह एक मजबूत सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है और इनको जीतन राम मांझी की पार्टी हम का भी समर्थन हासिल हो रहा है।