Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
30-Apr-2024 08:27 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के बीच शादी के कार्ड पर पीएम मोदी का नाम छपवाना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। इसकी भनक लगते ही चुनाव आयोग की टीम दूल्हे के घर पहुंच गई। दूल्हे ने इसको लेकर लाख सफाई दी लेकिन चुनाव आयोग ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, पूरा मामला कर्नाटक के पुत्तुर तालुक में उप्पिनंगडी का है। जहां एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर पीएम मोदी के नाम का इस्तेमाल किया था। दूल्हे ने शादी के कार्ड पर ऐसा टैग लाइन छपवाया था कि कर्नाटक की सियासत में इसको लेकर नई बहस छिड़ गई और आखिरकार चुनाव आयोग को एक्शन लेना पड़ा। इससके बाद दूल्हा और उसकी शादी विवादों के घेरे में आ गई है।
जानकारी के मुताबिक बीते 18 अप्रैल को युवक की शादी हुई थी। युवक ने अपने शादी के कार्ड पर लिखवाया कि अगर आप नवदंपति को उपहार देना चाहते हैं तो सबसे बड़ा उपहार होगा मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुनना। लोकसभा चुनाव के बीच शादी के कार्ड पर इस तरह की बात लिखने को चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है। दूल्हे के एक रिश्तेदार ने ही चुनाव आयोग के पास शिकायत कर दी। जिसके बाद यह पूरा बवाल शुरू हो गया।
चुनाव आयोग की टीम ने दूल्हे से पूछताछ की है। दूल्हे ने दलील दी है कि टैगलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और राष्ट्रहित के लिए लिखा गया है। हालांकि इस स्पष्टीकरण के बावजूद चुनाव आयोग ने उप्पिनंगडी थाने में 26 अप्रैल को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।