“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
21-May-2024 01:20 PM
By First Bihar
RANCHI : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा में एक हत्या का आरोपी अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था।
इस याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें ठेस पहुंची है और साथ ही पार्टी की छवि भी खराब हुई है। इस शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
बता दें कि साल 2018 में राहुल गांधी ने दिल्ली अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपित अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर झारखंड के चाईबासा में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।