Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
01-Jun-2024 06:36 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव के साथ में चरण का मतदान आज यानी 1 जून को होगा। इस चरण में सात राज्यों में 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। इस चरण में सबसे अधिक चर्चा वाली सीट खुद पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विगत 19 अप्रैल से देशभर में चुनाव शुरू हुए हैं। आखिरी चरण का मतदान आज यानी 1 जून को है। सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इस चरण में आठ राज्यों की कुल 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान होरहा है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है।
इसके साथ ही बंगाल की डायमंड हार्बर सीट, जहां से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी चुनाव मैदान में हैं और बिहार की पाटलिपुत्र सीट भी शामिल है, जहां से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम चरण का यह चुनाव वैसे भी भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले आईएनडीआईए के लिए ही काफी अहम है।
आपको बताते चलें, साल 2019 में आठ राज्यों की इन 57 सीटों में एनडीए ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि तत्कालीन यूपीए ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी सीटों पर दूसरे दलों ने जीत हासिल की थी। फिलहाल, दोनों ही गठबंधन इस बार अपनी जीत के आंकड़े को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।