ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

कांग्रेस के 7 सांसद को स्पीकर ने किया सस्पेंड, पूरे सत्र को लेकर हुई यह कार्रवाई

05-Mar-2020 03:39 PM

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के 7 सांसदों को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सांसदों के गलत व्यवहार के कारण किया गया है. इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है. 

इन सांसदों पर गिरी गाज

जिन सांसदों पर कार्रवाई हुई है. वह कांग्रेस के गौरव गोगोई, टी.एन. प्रथापन, डीन कुरीकोस, आर. उन्नीथन, मणिकम टैगोर, बेनी बेहान और गुरजीत सिंह औजला हैं. सभी को दुराचार के आरोप में बजट सत्र के बाकी सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है. 

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के दौरान सदन में जब मत संख्या 13 तथा 14 पर चर्चा की शुरुआत हुई तब कुछ सदस्यों ने सभा की कार्यवाही से संबंधित कागज अध्यक्ष पीठ से छीन लिए और उछाले गए. बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसदों के व्यवहार से स्पीकर काफी दुखी है. जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है.