हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Nov-2021 07:37 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय की अध्यक्षता में आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड के तमाम सदस्य मौजूद रहे। संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बिहार में आने वाले कोई भी चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को यह प्रस्ताव पत्र सौंपा गया है। जिस पर फैसला चिराग पासवान लेंगे। अंतिम निर्णय लेने के लिए वे ही अधिकृत हैं। बैठक के बाद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि आगामी 24 सीट पर होने वाले स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद चुनाव के अलावा जो भी चुनाव बिहार में होगा वह चुनाव किसी न किसी गठबंधन के तहत ही लड़ी जाएगा।
बिहार संसदीय बोर्ड के सदस्य राजू तिवारी ,संजय पासवान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, संजय सिंह, डॉ.रंजीत सुमन व संजय रविदास इस दौरान बैठक में मौजूद रहे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी।