Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा
28-Oct-2022 03:29 PM
By VISHWAJIT
PATNA: बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी कर ली गयी है। इसे लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उपचुनाव में 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है। ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल को लगाया गया है। पटना के लिए 30 डीएसपी लगाए गए हैं। घाटों पर वॉच टावर लगाया गया है।
वहीं तमाम घाटों पर होमगार्ड के 3000 जवान तैनात किये गये हैं। घुड़सवार की पांच अलग-अलग टुकड़िया और केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियां तैनात की गयी है। 4165 हवलदार और सिपाही नियुक्त किए गए हैं। दारोगा और एएसआई मिलाकर इंस्पेक्टर करीब 18 और ट्रेनिंग कर रहे 2100 दारोगा और सिपाही को भी विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विशेष सशस्त्र पुलिस की करीब 36 कंपनियां विभिन्न जिलों को एलॉट की गयी है। 3000 होमगार्ड, 5 टुकड़ियां घुड़सवार दस्ता, केंद्रीय सशस्त्र बल की चार कंपनियों में दो रैफ बल और दो कंपनी एसएसबी की है।
4165 हवालदार और सिपाहियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्तियां की गयी है। वहीं दारोगा और एएसआई की 155 पुलिस इंस्पेक्टर 18 ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे 2100 दारोगा को भी भेजा गया है। देव औरंगाबाद में 6 पुलिस उपाधीक्षक और पटना के लिए 30 डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।