ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / लॉकडाउन टूटता देख दिल्ली सरकार ने शराब 70 फीसदी महंगी की, फिर भी...

लॉकडाउन टूटता देख दिल्ली सरकार ने शराब 70 फीसदी महंगी की, फिर भी कम नहीं हो रही भीड़

05-May-2020 08:31 AM

DELHI : लॉकडाउन के बीच शराब के लिए उमड़ी भीड़ के बाद दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके शराब खरीदने वालों की भीड कही से कम होती नहीं दिख रही है। दिल्ली में अहले सुबह से ही शराब खरीदने के लिए लोग लाइन में लगे दिखे। दिल्ली वालों पर शराब की बढ़ी दामों का कोई असर नहीं दिख रहा।


सोमवार को शराब के लिए हुए हंगामे के बाद दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस लगाने का ऐलान कर दिया। आज से दिल्ली वालों को शराब खरीदने के लिए 70 फीसदी ज्यादा दाम चुकाने होंगे। इसके बाद पहले जो शराब की बोतल 500 रुपए में पड़ती थी, अब उसके लिए दिल्ली में 850 रु. चुकाने होंगे।


एक हजार की शराब की बोतल पर अब 1700 रुपए ढीले करने पड़ेंगे। 2000 की बोतल के लिए अब 3400 देने होंगे। दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। हालांकि शराब के दाम बढ़ जाने के बावजूद  दिल्ली में शराब के शौकीनों को कोई  लोगों को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। दिल्ली के कई इलाको में सुबह-सुबह शराब की दुकान पर भीड़ दिखाई देने लगी है।