ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

उत्तर प्रदेश में संक्रमण बढ़ने के बाद योगी सरकार सख्त, घर से बाहर निकलने पर सीधे FIR

30-Mar-2020 10:44 AM

LUCKNOW : रविवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में एकाएक उछाल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को बढ़ता देख योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। योगी सरकार ने यूपी में घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर सीधे एफआईआर करने का आदेश दिया है। 


नोएडा में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों को देखते हुए वहां विशेष एहतियात बरता जा रहा है। एनसीआर में लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने भी उत्तर प्रदेश सरकार को कहा है रहा है कि योगी आदित्यनाथ आज नोएडा का दौरा कर सकते हैं। योगी लॉकडाउन के बीच हालात की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि नोएडा के गौतम बुद्धनगर में अब तक 32 से अधिक कोरोना  पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिसके बाद यूपी सरकार में हड़कंप की स्थिति है। नोएडा पुलिस ने लोगों को साफ तौर पर कह दिया है कि शाम 4 बजे के बाद अपने घरों से बाहर ना निकलें।


नोएडा और उसके आसपास के इलाकों में प्रशासन के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी इस बात से हो रही है कि विदेश का दौरा कर आने वाले लोग अपनी ट्रैवेल हिस्ट्री छिपा रहे हैं।  गाजियाबाद के मोहन नगर में एक पति पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पूरे इलाके में हड़कंप है। इन दोनों के संपर्क में आने की वजह से 21 लोगों के अंदर कोरोना के लक्षण मिले हैं।