महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
17-Apr-2020 05:47 AM
LUCKNOW : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में शराब की बिक्री शुरू कराने की तैयारी में है। इसके लिए योगी सरकार ने आबकारी विभाग को प्रोडक्शन शुरू करने का आदेश भी दिया है।
कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया है लेकिन आर्थिक मंदी से उबरने के लिए अब राज्य सरकारों ने हाथ पांव चलाना भी शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इंडस्ट्री में सशर्त काम शुरू करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। 20 अप्रैल के बाद कई सेक्टरों में इंडस्ट्री के काम शुरू किए जाएंगे लेकिन उसके लिए कई शर्तें लगाई जाएंगी।
वही उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने यूपी के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में जो निर्देश दिए गए हैं उसके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यूपी में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने अब शराब के प्रोडक्शन की अनुमति भी दे दी है।