बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Mar-2020 07:35 AM
AYODHYA : कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन होने के साथ ही आधी रात के वक्त रामलला को अयोध्या के अस्थायी मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला को नवरात्रि के पहले दिन अस्थायी फाइबर मंदिर में शिफ्ट किया गया है। सुबह 3 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामलला को नए और छाई मंदिर में शिफ्ट किया गया।
अयोध्या में सुबह 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। गर्भ गृह में रामलला को स्नान करा कर पूजा अर्चना के बाद अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया। इस दौरान राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, ट्रस्ट के सदस्य राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, सदस्य अनिल मिश्रा, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास, अवनीश अवस्थी भी योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थे।
अयोध्या में स्थायी मंदिर के निर्माण होने तक एक अस्थायी मंदिर में रामलला विराजमान रहेंगे। रामलला को जिस अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया गया है उसमें चांदी का एक बड़ा सिंहासन है। लगभग साढे 9 किलोग्राम के सिंहासन पर रामलला विराजमान हैं। रामलला को शिफ्ट किए जाने के बाद अब स्थायी मंदिर के गर्भ गृह का निर्माण कार्य शुरू होगा।