राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
24-May-2020 01:40 PM
DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान एक पति ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली है. जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है.
मामला छर्रा थाना क्षेत्र के गांव डोरई गांव का है. जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि लॉकडाउन में पति ने पहले तो अपने दो बच्चे और अपनी प्रेग्नेंट बीवी को उसके मायके छोड़ आया और फिर अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. महिला जब अपने भाई के साथ ससुराल लौटी तो घर में गैर लड़की को देखकर चौंक गई. उसके बारे में पूछा तो बताया गया कि वह उसके पति की नई पत्नी है. जिसे वह शादी कर लाया है.
आरोपी पति धर्मेंद्र सिंह की शादी चार साल पहले मैनपुरी निवासी हरिश्चंद की पुत्री अनुपमा के साथ हुई थी. दोनों से एक बेटी 2 वर्ष, बेटा 1 वर्ष के बच्चे हैं, जबकि अनुपमा चार माह की गर्भवती है. आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट धर्मेंद्र और उसके परिजन अनुपमा के साथ मारपीट करते थे और उसे परेशान करने लगे. लॉकडाउन में उसे मायके पहुंचा आया और इसके बाद फिर उसे लेने नहीं गया.
लॉकडाउन के दौरान अपने मायके में फंसी पत्नी अनुपमा ने पति को कई बार फोन भी किया. लेकिन, धर्मेंद्र ने कोई बात उससे नहीं की. अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो घर के अंदर एक लड़की को देखा और पूछा यह कौन है तो उसे बताया कि यह धर्मेंद्र की पत्नी है. यह सुनते ही उसके होश उड़ गए. पीड़िता ने इसकी सूचना 112 नंबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.