समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
11-Apr-2020 10:27 AM
PATNA : कोरोना महामारी का खतरा बिहार में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सूबे में कोरोना वायरस के 60 मामले पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्तर से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए हरसंभव फैसले ले रहे हैं लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता लॉकडाउन के बीच मस्त हैं। जेडीयू के युवा नेता लॉकडाउन के बीच शराब पार्टी कर रहे हैं। जी हां, युवा जेडीयू के नेताओं का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यही हकीकत दिख रही है।

दरअसल युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव का उनके साथियों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां बनाया गया इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो को लेकर क्या चर्चा है कि लौटा उनके बीच युवा जेडीयू के नेता मस्ती के मूड में पार्टी कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो को लेकर फर्स्ट बिहार ने जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा से संपर्क करने का प्रयास किया। फर्स्ट बिहार उनका पक्ष जानना चाहता था लेकिन उन्होंने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में हमारे संवाददाता ने युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु से इस मामले पर बातचीत की प्रदेश प्रवक्ता ने इतना जरूर कहा है कि विशाल गौरव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। विशाल गौरव शिवहर जिले से आते हैं और उन्हें 16 मार्च को ही प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार में शराबबंदी है और लॉकडाउन के बीच आखिर जेडीयू नेताओं को शराब कैसे मिल गई यह भी एक बड़ा सवाल है।