महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
17-Apr-2020 01:06 PM
DESK : देश में कोरोना के कहर को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को एक VVIP शादी हुई. कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की शादी आज पूर्व मंत्री एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से के साथ संपन्न हुई.
इस दौरान पूर्व सीएम ने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किए बिना अपने घरों से आशीर्वाद दीजिए. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ‘मेरे बेटे की शादी 17 अप्रैल को रामनगर में तय हुई थी. हमने बड़े पैमाने पर एक भव्य शादी समारोह के लिए तैयारियां की थीं. हालांकि, सरकार और WHO के कोरोनावायरस के लिए दिए गए दिशा निर्देशों की वजह से हमें ये तैयारियां टालनी पड़ीं. मैं एक बार फिर अपने शुभचिंतकों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मैं आप सभी को इस शादी समारोह में आमंत्रित करना चाहता था, लेकिन अब इस स्थिति में यह समारोह सीमित सदस्यों के साथ अपने घर पर ही करना पड़ेगा. कृपया मुझे माफ कर दें.. इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि आने वाले दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा तो वे रिसेप्शन देंगे और सभी को बुलाएंगे.'
बता दें कि इस समारोह का आयोजन फार्म हाउस में किया गया था. हालांकि शादी का फोटो और वीडियों सामने आने के बाद इसपर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. राज्य के डिप्टी सीएम ने सीएन अश्वथनारायण ने कहा कि 'मैंने रामनगर के डिप्टी कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है. मैं SP से बात करूंगा, हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है नहीं तो यह व्यवस्था का मजाक उड़ाना साबित होगा.'