ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / लॉकडाउन में हुई अनोखी शादी, दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई डॉक्टर दूल्हे को...

लॉकडाउन में हुई अनोखी शादी, दुल्हन ने लकड़ी से पहनाई डॉक्टर दूल्हे को वरमाला

04-May-2020 01:30 PM

DESK : कोरोना वायरस के कहर के बीच देश में जारी लॉकडाउन की अवधी को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. इसी बीच मध्यप्रदेश के धार से एक अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आई है. 

लॉकडाउन के दौरान शादी की तारीख पड़ने के कारण दुल्हा और दुल्हन पक्ष ने इसे टालने के बजाय इस दिन ही शादी करने के फैसला किया. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम सीमित लोगों के बीच मंदिर में शादी कराई गई.  दुल्हन ने डॉक्टर दूल्हे को लकड़ी की मदद से वरमाला पहनाईऔर दूल्हे ने भी लकड़ी से पकड़कर वरमाला दुल्हन के गले में डाली.

यह अनोखी शादी शनिवार को धार के कुक्षी विधानसभा के गांव टेकी मे हुई. इस अनोखी शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि जगदीश मंडलोई की बेटी की शादी वेटरनरी डॉक्टर राजेश निगम के साथ तय हुई थी. शादी की तारीख लॉकडाउन में पड़ने के कारण सबने मंदिर में शादी करने का फैसला लिया. पहले मंदिर को सेनेटाइज कराया गया और फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी कराई गई. वहीं वरमाला के दौरान दुल्हन भारती ने दूल्हे राजेश को लकड़ी की मदद से वरमाला पहनाई तो वही राजेश ने भी भारती को लकड़ी की मदद से वरमाला पहनाई.