ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

3 फीट का दूल्हा और 4 फीट की दुल्हन, लॉकडाउन में हुई इस शादी की तस्वीरें हो रही है वायरल...

08-May-2020 02:26 PM

DESK : देश में जारी कोरोना के कहर के कारण लॉकडाउन के बीच एक तरफ शादियां टल रही है तो वही कुछ लोग सादगी से शादी कर रहें हैं. दूल्हा से लेकर दुल्हन और शादी में शामिल होने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और मास्क भी लगा रहे हैं.

 इसी बीच महाराष्ट्र में एक शादी हुई, जिसकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह विवाह 29 साल के लड़के और 19 साल की लड़की का हुई,जहां दूल्हें की हाइट 3 फीट है तो वहीं दुल्हन 4 फीट की है.  

यह शादी महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर तहसील में हुई. 29 साल के झामरु राजेंद्र कोली की हाइट मात्र 3 फीट है. जिसके कारण उनकी शादी में दिक्कतें हो रही थी. इसी बीच  19 साल की नयना का रिश्ता उनके लिए आया जो 4 फीट की थी. फिर दोनों परिवारों ने शादी तय दी और शादी का डेट 6 मई रखा गया. लेकिन लॉकडाउन 3 के कारण शादी कैंसिल दिखाई दे रही थी. पर दोनों पक्षों ने सादगी से शादी संपन्न करने का फैसला लिया. और फिर  गांव में ही सादे विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बुधवार को शादी हुई. दूल्हा बना झामरु दसवीं तक पढ़ा है तो वहीं दुल्हन नयना बारहवीं तक पढ़ी-लिखी है. शादी में लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार शामिल नहीं हो पाए.