Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
17-May-2021 11:24 AM
DESK: कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाए गये है। इस दौरान होटल को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके लॉकडाउन के दौरान होटल खुला रखा गया जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया गया। लेकिन जब इसकी भनक पुलिस को लगी तब होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ पुलिस ने किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में रेड मारा तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दो लोगों को देह व्यापार कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया वही दो युवकों और दो युवतियों को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
हरियाणा के हिसार स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की। जहां से दो लोगों को देह व्यापार कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ग्राहक बनकर होटल में गई और इस मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने होटल के मालिक सुरेश कुमार और मैनेजर विवेक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
होटल मैनेजर की पहचान चौधरीवास गांव निवासी विवेक के रुप में हुई है। लॉकडाउन में होटल खुला रखने पर भी केस दर्ज की गयी है। वही होटल में देह व्यापार करवाने के जुर्म में धारा 269, 270 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के समय होटल खोलकर महामारी को बढ़ावा देने का मामला भी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।