बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Jul-2020 08:45 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : बिहार में कोरोना महामारी के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. 3 दिनों के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच सुपौल में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारने के बाद 5.91 लाख रुपये की लूटकर क्रिमिनल फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सुपौल जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां भेलाही इलाके के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारने के बाद क्रिमिनल 5.91 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए. घायल व्यक्ति की पहचान LNT फाइनेंस कंपनी का स्टाफ सोनू कुमार के रूप में की गई है, जो पैसा कलेक्शन कर सुपौल लौट रहा था. इस दौरान उसे बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक फाइनेंस कर्मी पैसे लेकर जा रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए. जब फाइनेंस कर्मी ने उन्हें रोकना चाहा तो क्रिमिनलों ने उसे गोली मार दी.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सुपौलके सदर डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि जख्मी सोनू कुमार पंडित को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.