ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

लॉकडाउन में घुड़सवारी करने निकले जनाब,पुलिस ने ऐसे पहुंचा दिया हवालात

10-Apr-2020 03:30 PM

DESK :  सरकार दिन-रात एक कर के कोरोना की बीमारी खत्म करने में जुटी है. वही कुछ लोग समझने को तैयार नहीं. कुछ लोगों को तो सिर्फ बहाना चाहिए घर से बहार निकलने का. सामान्य दिनों में भले वो दिन-रात निठाले घर में बैठे रहते हों पर आज उन्हें घर से बहार जाना है. घर से बहार निकलने के लिए उनके पास बहनों की कोई कमी नहीं है. इन लोगों ने पुलिस और प्रशासन के नाक में दम कर रखा है. शायद “लातों के भूत बातों से नहीं मानते” वाली कहावत इन्ही लोगों के लिय बनी है.  


कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है.  घर का रासन और दवाइयों जैसे जरुरी सामानों को घर तक पहुंचने की व्यस्था उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर रखी  है. इसके बावजूद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर से एक खबर आई है जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे. यहां एक युवक को पुलिसवाले उस समय देखकर हैरान रह गए जब वह युवक लॉकडाउन में ही घुड़सवारी करने के लिए निकला.पहले तो कुछ पुलिसवाले उसे पागल समझ रहे थे. हालांकि वह पागल नहीं था. वहां तैनात सिपाही कुलदीप ने बताया कि “ पहले वो इस युवक को पागल समझा पर थोड़ी देर में उन्हें ये एहसास हो गया की युवक पागल नहीं है क्योंकि बाद में युवक घोड़े को अजीब तरीके नचाने और करतब दिखाने लगा."   


युवक को जब पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई. दरअसल, वह किसी स्थानीय नेता के यहां काम करता है. और वह भूलवश घुड़सवारी करने निकल पड़ा था. हालांकि पुलिस ने उसे घोड़े सहित कोतवाली भेज दिया.