बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
29-May-2020 10:46 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान अपराधियों की साजिश के सामने पुलिस का प्लान फेल साबित हो रहा है. बिहार की पुलिस कोरोना महामारी के बीच लॉ एंड आर्डर की स्थिति को भी कायम रखने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर के बाद अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बेगूसराय में डबल मर्डर कर बिहार पुलिस के दावों को ठेंगा दिखाया है.
बेगूसराय में अपराधियों ने घंटे भर के भीतर दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो महिलाओं की हत्या कर पुलसि को एक बड़ी चुनौती दी है. दो अलग-अलग घटनाओं में क्रिमिनलों ने 4 लोगों को गोली मारी है. जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. जहां समसा गांव में अपराधियों ने एक दंपति को गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मृतक महिला की पहचान मसूदन महतो की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है.
इस घटना को लेकर बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी घर पर आए और पति-पत्नी को बुलाकर ले गए. उसके बाद उन्होंने दोनों को गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों जमीन पर लहूलुहान गिरे पड़े थे. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
दूसरी बड़ी वारदात बेगूसराय जिले के डंडारी थाना इलाके की है. जहां महीपा टोल पंचायत के हरदिया गांव के पास अपराधियों ने दो महिलाओं को गोली मार दी. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान सागर सिंह की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने घर से आटा पिसाने के लिए मील पर गई हुई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी.
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक महिला के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है. गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुट गई है.