ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / लॉकडाउन में दारोगा ने की नौटंकी, बीच रोड पर AK-47 लेकर करने लगे...

लॉकडाउन में दारोगा ने की नौटंकी, बीच रोड पर AK-47 लेकर करने लगे डांस

02-May-2020 04:39 PM

LUCKNOW : कोरोना संकट की महामारी के बीच बहुत सारी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल लॉक डाउन में एक दारोगा सड़क पर डांस करते हुए और सिंघम स्टाइल में वीडियो शूट करते हुए नजर आये हैं. साहब का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.


news image


घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है. जहां पीएम मोदी के संसदीय इलाके में दरोगा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरसल यह एक टिक टॉक वीडियो है. जिसमें एक दारोगा हाथ में AK-47 लेकर शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दख रहे दरोगा की पहचान हर्ष सिंह भदौरिया  रूप में की गई है. नियम कानून को ताक पर रखकर सरकारी हथियारों के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने में मशरूफ दारोगा जी अब फंसते हुए नजर आ रहे हैं. बीच सड़क पर दारोगा ड्यूटी के दौरान बगैर मास्क और ग्लव्ज के सरकारी एके-47 लहराते हुए टिकटॉक वीडियो बनाकर वायरल किये हैं. जिसे सामने आने के बाद एसएसपी काफी नाराज दिख रहे हैं.


news image


दरअसल हर्ष भदौरिया पुराने टिकटॉक प्रेमी हैं. उन्होंने पहले भी अपने तमाम टिकटॉक वीडियो ड्यूटी के दौरान बनाए हैं. लेकिन लॉकडाउन के दौरान तो उन्होंने इस बार हद ही कर दी. दारोगा का गैर जिम्मेदाराना वीडियो वायरल होने पर एसएसपी की ओर से एसएसपी पीआर सेल के वाट्सएप नंबर से एक संदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है. यह वीडियो थाना चौबेपुर में तैनात उप निरीक्षक का बताया जा रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीडियो के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं. अब टिकटॉक के दीवाने दारोगा पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.