ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / लॉकडाउन में ऐसा भी हो रहा है-लोगों का दर्द नहीं देखा गया तो...

लॉकडाउन में ऐसा भी हो रहा है-लोगों का दर्द नहीं देखा गया तो शराब के पैग बांटे

13-Apr-2020 07:27 AM

HYDERABAD : कोरोना के कारण देश भर में लागू लॉकडाउन में शराबियों की अलग ही परेशानी है. पूरे देश में शराब की दुकानें बंद हैं और शराबी गला तर के लिए बेचैन हैं. ऐसे ही शराबियों का दर्द जब एक इंसान से नहीं देखा गया तो उसने शराब के पैग बांटने शुरू कर दिये. खबर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हैदराबाद का वाकया

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक हैदराबाद के रहने वाले कुमार नाम के आदमी ने ये कारनामा किया है. कुमार ने रविवार को अपने घर के आस पास के इलाके में शराब के पैग बांटे. उसकी दरियादिली से शराबियों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने जब शराब बांटने वाले कुमार से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि लोगों का दर्द कम करने के लिए उसने ऐसा किया. कुमार ने कहा “ कल मैं हैदराबाद ओल्ड सिटी स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रहा था, उसी दौरान मैंने चंपापेट इलाके में एक औरत को बेहोश होते देखा. मैंने अगल बगल के लोगों से पूछा तो पता चला कि उसे शराब की लत है लेकिन लॉक डाउन में शराब मिल नहीं रही है. ऐसे में वो बेहोश हो गयी. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.”

कुमार ने कहा कि कई दूसरे लोग भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं. वे शराब के आदि हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें शराब मिल नहीं रही है. उनका दुख देख कर मैंने उनकी मदद करने का फैसला लिया. मेरे घर में शराब की कुछ बोतलें पड़ी थी. मैंने रविवार को उन बोतलों को निकाला और शराब के पैग बना कर लोगों के बीच बांट दिया.

हालांकि हैदराबाद समेत पूरे देश में लॉक डाउन लागू है और उस दौरान शराब बांटना अपराध है. कुमार ने कहा कि उसका इरादा सरकार का आदेश या कानून तोड़ना नहीं था. उसने तो बस लोगों की मदद के लिए ऐसा कदम उठाया. उसे नहीं पता कि कुछ लोगों के बीच शराब के पैग बांटने से कानून का उल्लंघन हुआ है.

गौरतलब है कि हैदराबाद में देश में शराब की सबसे ज्यादा खपत वाले शहर में से एक है. लेकिन तेलंगाना सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं. ऐसे में शराबी परेशान हैं. शहर के कुछ इलाकों में शराब की अवैध बिक्री की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए शराब ले पाना मुमकिन नहीं है.