ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

लॉकडाउन के बीच शराब की दुकान खोलने की तैयारी, खट्टर सरकार ने राजस्व नुकसान का रोया रोना

10-Apr-2020 09:21 AM

CHANDIGARH : कोरोना वायरस के कारण देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच हरियाणा में शराब की दुकानें खुल सकती हैं। हरियाणा की खट्टर सरकार ने राजस्व नुकसान का हवाला देते हुए राज्य में शराब की दुकानें खोलने का प्रस्ताव रखा है। सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया है और सभी दलों से इस पर राय मांगी गई है। 


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था उसके बावजूद हरियाणा में शराब की दुकानें खुली रहीं। मीडिया में लगातार खबरें चलने के बाद आखिरकार खट्टर सरकार बैकफुट पर आई और शराब की दुकानें बंद कर दी गयी। लेकिन अब एक बार फिर से हरियाणा सरकार राजस्व को हो रहे नुकसान का हवाला देकर शराब की दुकानें खोलने की तैयारी में है। 


लॉकडाउन बीच हरियाणा में शराब के ठेके खुले रहने के कारण खट्टर सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी लेकिन आलोचना के बावजूद हरियाणा में एक बार फिर से शराब की दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है।