बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-May-2020 05:45 AM
PATNA : कोरोना महामारी के बीच आज बदले हालात के साथ देशभर में लोग ईद मना रहे हैं। यह पहला मौका है जब ईद के दिन सड़कों पर रौनक नहीं है। लोग घरों में खुद को सुरक्षित रखते हुए ईद मना रहे हैं। संक्रमण के खतरे की वजह से लोगों ने ईद पर भी फासला रखा है लेकिन त्यौहार में दिल जरूर मिल रहे हैं।
राजधानी पटना में भी लोगों के घरों के अंदर ही ईद का जश्न मना रहे हैं। यह पहला मौका है जब पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा नहीं की गई। इमारत ए शरिया ने लोगों से अपील की थी कि वह घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा करें। लॉकडाउन की वजह से सूबे के सभी मस्जिद और ईदगाह बंद हैं। रविवार को ईद के पहले बाजार में भी बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ नजर नहीं आई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में ईद की बधाई देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। लोग व्हाट्सएप और फेसबुक के अलावे फोन पर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पवित्र रमजान महीने के बाद रोजेदारों के लिए ईद नई उम्मीद लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे। इसके अलावा राज्यपाल फागू चौहान ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी ईद की बधाई दी है।