बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
31-May-2021 03:41 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया। वही पुलिस की पिटाई से एक ई-रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दुकानदारों के बीच हुई झड़प के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल स्टेशन चौक पर फुटकर दुकानदारों की भारी भीड़ के कारण उनकी दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी। जिसका फुटकर दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस की पिटाई से एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा पुलिस पर फुट पड़ा। दुकानदारों ने इस दौरान पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।

इस दौरान पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लाइन पुलिस की टीम ने फुटकर दुकानदारों को खदेड़ कर भगाया। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में ईंट और पत्थर बरामद किया है। जिससे लगता है कि पुलिस पर हमले की तैयारी पहले से ही थी। घटना के संबंध में एसडीओ सदर मनीष कुमार ने बताया कि बाजार बंद करने का समय हो गया था इसके बावजूद फुटकर दुकान अपनी-अपनी दुकाने लगाकर बैठे थे। जब पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची तब उन पर पत्थरबाजी की गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
