ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर

Home / news / लॉकडाउन हटाना बेहद खतरनाक, WHO ने भारत को चेताया

लॉकडाउन हटाना बेहद खतरनाक, WHO ने भारत को चेताया

13-Apr-2020 07:26 AM

DESK : वैश्विक महामारी कोरोना पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा है. कोरोना से अबतक एक लाख  से अधिक लोगों की मौत हो गई है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार हो गई है तो वहीं मौत का आंकड़ा भी 300 के करीब हो गया है. भारत में भी कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. अभी तक देश में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

इसी बीच  लॉकडाउन को लेकर WHO ने भारत को चेतावनी दी है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयसस ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को जल्दबाजी में हटाने के घातक परिणाम हो सकते हैं. एक साथ यदि सारे प्रतिबंध हटाए गए तो इससे संक्रमण का तूफान आ सकता है. 

वहीं लॉकडाउन को लेकर WHO का कहना है कि तीन L को ध्यान में रखने की आवश्यकता है. लाइफ, लाइवलीहुड और लिविंग. यानी कि सरकार को जीवन, आजीविका और जीने के तरीके को लेकर ध्यान देना होगा. 

भारत में संक्रमण को तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र सरकार लॉकडाउन के दौरान देशभर में हॉट स्पॉट की पहचान में जुटी है. लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा कर इन क्षेत्रों को सील कर वहां रैंडम टेस्ट किया जाएगा.