ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, लॉकडाउन में तोड़फोड़ और हमला करने वालों...

CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, लॉकडाउन में तोड़फोड़ और हमला करने वालों की संपत्ति होगी जब्त

16-Apr-2020 04:02 PM

DESK: यूपी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. लॉकडाउन को लेकर समीक्षा बैठक हो रही थी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल टीम और स्वच्छता कर्मियों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से इसकी वसूली की जाएगी. अगर जिन्होंने पैसा नहीं दिया उनकी संपत्ति को जब्त कर ली जाएगी

कोरोना बीमारी छिपाने वाले पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

सीएम योगी ने  कहा कि हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और अन्य  आईपीसी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. उपद्रवी तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ और नुकसान की भरपाई के लिए उनसे वसूली की जाएगी. भरपाई न करने पर उनकी संपत्ति ज़ब्त कर ली जाएगी. कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने या जानबूझकर न बताने वाले लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.


पहले भी वसूल चुके हैं पैसा

बता दें कि कई जगहों पर यूपी में मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला हो रहा है. इसके बाद सीएम योगी ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. बता दें कि जब एनआरसी और सीएए को लेकर विरोध और यूपी में तोड़फोड़ हो रहा था तो उस समय भी क्षति का वसूली करने का आदेश दिया गया था और सरकार ने वसूली भी कर ली थी. एक बार फिर इस तरह का आदेश यूपी में दिया गया है.