वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
28-Mar-2020 06:53 PM
PATNA : देशभर में लॉक डाउन के बीच सभी बैंक खुले हुए हैं. बिहार में भी बैंक सेवाएं पहले की तरह ही चल रही हैं. लॉक डाउन के बीच बैंक कर्मी कोरोना वायरस के तौर पर उभर कर सामने आए हैं. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बैंक कर्मियों की तरफ से दी जाने वाली सेवा सराहनीय है.
सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में कार्यरत बैंक की सभी शाखाएं लॉक डाउन में पूर्व की तरह अपनी सेवा प्रदान कर रही हैं. हालांकि कई जिलों में गलतफहमी की वजह से बैंक शाखाओं को एक-दो दिन बंद कर दिया गया था. लेकिन अब उसे फिर से बहाल कर दिया गया है. पूरे राज्य में बैंक की सेवा अवधि 10:00 से 2:00 तक सीमित किया गया है.
इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा है कि राज्य में 17,000 बैंक मित्रों के जरिए ग्राहक सेवा केंद्र भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे. बैंकिंग सेवाओं को लॉक डाउन से अलग रखा गया है. इस लिहाज से बिहार में ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से कोरोना संकट के बीच लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से मदद की राशि भेजी जानी है. ऐसे में बैंकों की भूमिका बड़ी हो जाती है कि सीएम ने राज्य की जनता को आश्वस्त किया है कि बिहार में कैट की कोई कमी नहीं है. एटीएम भी पहले की तरह खुले हुए हैं, हालांकि उन्होंने आप लोगों से डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की अपील भी की है.